रायगढ़, 28जून2019
जिला प्रशासन द्वारा निरूशुल्क आईआईटी एवं मेडिकल प्रवेश हेतु तेजस्वी कोचिंग संस्थान में प्रवेश के लिए 10 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से 5 जुलाई 2019 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
    आईआईटी कोचिंग हेतु छात्र एव छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते है। वहीं मेडिकल कोचिंग हेतु सिर्फ छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगी। कोचिंग में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु 10 वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग हेतु 75 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया है। प्रवेश हेतु आय सीमा 5 लाख रुपए वार्षिक निर्धारित किया गया है। आवेदकों के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए तेजस्विनी हॉस्टल के अधीक्षक श्री अंकित नामदेव मोबा.नं. 8103348287 पर संपर्क कर सकते है।





👉  जिले के अन्य समाचार

👉 Telegram पर रोजगार समाचार प्राप्त करने के लिए आप हमारे   टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं। 
 👉 Join Telegram Group

👉 छत्तीसगढ़ और ऑल इंडिया के रोजगार समाचार, परीक्षा परिणाम, एडमिट कार्ड, प्रवेश, और विभिन्न सूचनाओं को समय पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन इस वेबसाइट पर विजिट करें।